नई दिल्ली, जुलाई 17 -- सीनियर IPS अधिकारी अनुराग कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अब से कुछ देर पहले ही उनकी नई नियुक्ति का आदेश जारी किया था। इसके बाद चंद घंटों के अंदर ही उन्होंने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपना चार्ज संभाल लिया है। उन्होंंने सतीश गोलचा की जगह ली है। अप्रैल 2027 में सेवा से रिटायर होने वाले गोलचा को गृह मंत्रालय के नए आदेश के बाद समय से पहले ही इस पद से हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- IPS अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा को हटाया गयासुरक्षा और रणनीतिक मामलों का तगड़ा अनुभव 1994 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार, केंद्र सरकार द्वारा इस पद पर नियुक्त...