कौन हैं IAS संजय गुप्ता, रिटायरमेंट से 5 दिन पहले कांग्रेस सरकार ने क्यों बनाया चीफ सेक्रेटरी
शिमला, मई 26 -- IAS Sanjay Gupta: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नियमित मुख्य सचिव किया है। खास बात यह है कि संजय गुप्ता को यह नियुक्ति रिटायरमेंट से ठीक 5 दिन पहले दी गई है। वह अब तक कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे और 31 मई 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति भी तय है। संजय गुप्ता की मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के साथ यह भी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा? प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने जनहित में संजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले वे अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और हाउसिंग) के पद पर कार्यरत थे और साथ ही मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.