नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बेंगलुरु के एक पब में पुलिस अधिकारियों के साथ बहस के वायरल वीडियो के बाद आंध्र प्रदेश कैडर के 2019 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी विकास मरमत सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इस घटना के बाद उन पर और उनके साथियों पर मामला भी दर्ज किया गया है। आईएएस अधिकारी विकास मर्मत का तबादला कर दिया है। कुप्पम क्षेत्र विकास प्राधिकरण (KADA) के परियोजना निदेशक के पद पर तैनात विकास मर्मत को सामान्य प्रशासन विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन विवादों से इतर, एक सिविल सेवक के तौर पर विकास मरमत का शैक्षणिक बैकग्राउंड और यूपीएससी तक पहुंचने का सफर कैसा रहा, आइए जानते हैं। आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद कम उम्र में ही यूपीएससी क्रैक करने वाले विकास मरमत एक अधिकारी होने के साथ-साथ एक...