नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बेंगलुरु के एक पब में पुलिस अधिकारियों के साथ बहस के वायरल वीडियो के बाद आंध्र प्रदेश कैडर के 2019 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी विकास मरमत सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इस घटना के बाद उन पर और उनके साथियों पर मामला भी दर्ज किया गया है। लेकिन विवादों से इतर, एक सिविल सेवक के तौर पर विकास मरमत का शैक्षणिक बैकग्राउंड और यूपीएससी तक पहुंचने का सफर कैसा रहा, आइए जानते हैं। आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद कम उम्र में ही यूपीएससी क्रैक करने वाले विकास मरमत एक अधिकारी होने के साथ-साथ एक लेखक और संगीत प्रेमी भी हैं।IIT कानपुर और JNU से पढ़ाई राजस्थान (जयपुर) के रहने वाले विकास मरमत की गिनती देश के होनहार युवाओं में होती है। उनके पिता भी जीएसटी (GST) विभाग में 36 साल की लंबी सेवा के...