नई दिल्ली, अगस्त 30 -- मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना की नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया है। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी थे। अपनी नौकरी के दिनों में मेजर ऋषभ इंटरनेट सेंसेशन थे और उन्हें नेशनल क्रश कहा जाता रहा। ऋषभ साल 2021 में जाट रेजिमेंट में कैप्टन बने थे। इसके बाद मेजर फिर से सुर्खियों में आए जब राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक डिजिटल फोटो लाइब्रेरी ने मेजर ऋषभ सिंह संब्याल के सेवा से रिटायर होने की जानकारी सार्वजनिक की। साथ ही उन्हें रिटायर पूर्व एडीसी के रूप में सूचीबद्ध किया। पद छोड़ने के बाद, उन्होंने 21 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो गईं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, मेजर ऋषभ ने इस यात्रा को राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद व्यक्त करने का मौका ब...