नई दिल्ली, फरवरी 22 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। अर्जुन कपूर संग डेटिंग से लेकर ब्रेकअप तक मलाइका ने खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐसे में अब एक बार फिर से उनका नाम किसी संग जुड़ता नजर आ रहा है। इस बार भी मलाइका अपने से काफी कम उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं हर्ष मेहता की। हर्ष का नाम सामने आते ही सब जानना चाहते हैं कि अखिर ये हैं कौन?कौन हैं हर्ष मेहता? बता दें 33 साल के हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं। साथ ही हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं। हर्ष कोई मामूली आदमी नहीं है। वो एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। उनके पास करोडों की संपत्ति ह...