नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच के बिहार कैडर की अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। 29 नवंबर 2026 के प्रभाव से उनका बीपीएससी अध्यक्ष पद का कार्यकाल शुरू होगा। उनका कार्यकाल अगले छह वर्षों तक अथवा 62 वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा तक होगा। सितंबर 2026 में उन्हें बीपीएससी का अतिरिक्त प्रभार (कार्यकारी अध्यक्ष) सौंपा गया था। अब उन्हें स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। अभी वे राजस्व पर्षद की अध्यक्ष सह सदस्य के पद पर भी थीं। बीपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हरजोत कौर ने कहा कि परीक्षा समय से और पारदर्शी तरीके से कराने का मेरा प्रयास होगा। इसके पूर्व हरजोत कौर बम्हरा ने 23 नवंबर(सोमवार) को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया। सरकार ने मंगलवार को उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आव...