नई दिल्ली, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति और धर्म जगत में उस समय खलबली मच गई, जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में रविवार को हमला हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी एक महिला स्वाति अघोरी ने ली है। खुद को साध्वी बताने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न केवल हमले की जिम्मेदारी ली, बल्कि पुलिस को चुनौती देते हुए गिरफ्तारी की बात भी कही है। स्वाति की फेसबुक पोस्ट के अनुसार वह मूल रूप से उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे सनातन धर्म की अघोरी परंपरा से जुड़ी एक प्रखर साधक और वक्ता के रूप में जानी जाती हैं। स्वाति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फेसबुक पर उनके 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे खुद को वेद, पुराण और उपनिषदों की ज्ञाता और प्रवक्ता बता...