भुवनेश्वर, मार्च 17 -- ओडिशा में 16 मार्च को 4 सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। बाराबती-कटक सीट से कांग्रेस की विधायक सोफिया फिरदौस समेत तीन कांग्रेस विधायकों ने खुली बगावत करते हुए पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता के खिलाफ भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को वोट डाला। कांग्रेस ने बीजु जनता दल (BJD) के साथ मिलकर उम्मीदवार खड़ा किया था। लेकिन कांग्रेस की मुस्लिम विधायक सोफिया फिरदौस ने उन्हें वोट नहीं डाला।कौन हैं सोफिया फिरदौस? सोफिया फिरदौस ओडिशा की कटक-बाराबती विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की मौजूदा विधायक हैं। वे ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक हैं। उनके पिता मोहम्मद मोकीम 2019-2024 तक इसी सीट से विधायक थे, लेकिन धोखाधड़ी के मामलों में उनकी सदस्यता रद्द हो गई। स...