नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Who is Saransh Jain? आखिरकार एक दशक से ज्यादा समय की तपस्या एक खिलाड़ी की सफल होने जा रही है। 11 सालों से अधिक समय तक घरेलू क्रिकेट में अपना दमखम दिखाने वाले एक ऑलराउंडर को उनके डोमेस्टिक क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। 33 वर्ष की उम्र में उन्हें भारतीय सीनियर टीम से बुलावा आया है। सारांश जैन को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में चुना गया है। सारांश जैन के बारे में हर एक बात जान लीजिए कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा है और निजी जीवन में कितना संघर्ष उन्होंने किया है। मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने उन्हें चुना है। इसके पीछे की वजह यह है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल हैं। ऐसे में घरेलू क्रिकेट क...