कौन हैं वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह? कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चानमबम ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 60 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। हालांकि क्लीन एवं जर्क में अंतिम दो प्रयास में चूकने के कारण वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। मणिपुर के ऋषिकांत ने कुल 264 किग्रा (121 और 143 किग्रा) वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की। मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने कुल 273 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाने के बाद क्लीन एवं जर्क में खेलों का रिकॉर्ड 152 किग्रा वजन उठाया। कीनिया के जोशुआ अमुंगा एमबोया ने कुल 260 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 115 जबकि क्लीन एवं जर्क में 145 किग्रा वजन उठाया। स्नैच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.