नई दिल्ली, जून 30 -- उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस रिंकू सिंह राही का एक बार फिर तबादला हो गया है। उन्हें जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद से हटाकर उरई भेज दिया गया है। उनकी जगह पर जालौन के डीएम ने राकेश कुमार सैनी को एसडीएम के पद पर नई तैनाती दी है। रिंकू सिंह राही पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने बदसलूकी, थप्पड़ मारने की कोशिश और धक्का देने के आरोप लगाए थे। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। डीएम ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। यह पहला मौका नहीं है जब आईएएस रिंकू सिंह राही किसी विवाद में घिरे हैं। इसके पहले भी वह अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। कभी गोली, कभी उठक-बैठक, कभी इस्तीफा तो कभी नेता से टकराव, वह हर बार कुछ न कुछ विवाद में घिर ही जाते हैं। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह...