नई दिल्ली, जुलाई 28 -- यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र के. सेंगर को अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) नियुक्त किया गया है जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अभी तक गावा अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को हुए आईपीएस ट्रांसफर में एक बार फिर लखनऊ वापसी हुई है। पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के पद पर नई तैनाती मिली है। नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्हें लखनऊ कमिश्नरेट में दूसरी बार न...