रायपुर, मार्च 3 -- भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु मंगलवार को नामों की घोषणा कर दी। इन चुनावों के लिए पार्टी ने छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। वर्तमान में वह प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मेंबर भी हैं। इससे पहले वह रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रहने के साथ ही साथ साल 2021 से 2025 के बीच पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने संगठन प्रभारी और मीडिया प्रवक्ता के रूप में भी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। लक्ष्मी वर्मा कुर्मी समाज से आती हैं। वर्मा के राजनीतिक सफर की बात करें तो वे प्रदेश के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र से आती हैं और यहां पार्टी की बेहद सक्रिय ...