नई दिल्ली, फरवरी 28 -- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल के समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला न केवल इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरणों के लिए भी निर्णायक साबित हुआ। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया था, जिसे इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस रोमांचक जीत के सबसे बड़े नायक 21 वर्षीय रेहान अहमद रहे, जिन्होंने अंतिम क्षणों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली, बल्कि पाकिस्तान की उम्मीदों को भी जिंदा रखा।इंग्लैंड क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रेहान अहमद वर्तमान में इंग्लैंड क्रिकेट के उभरते ...