नई दिल्ली, अगस्त 1 -- कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन थ्रो में इस बार भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूक गए। नीरज को श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने छोटे-मोटे अंतर से नहीं बल्कि बड़े अंतर से मात दी। नीरज का जहां बेस्ट प्रयास 85.83 मीटर का था, वहीं श्रीलंका के इस युवा एथलीट ने 89.75 मीटर के सबसे लंबे थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में इस श्रीलंकाई एथलीट ने नीरज के साथ-साथ मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोरन वालकॉट, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर पूरे दुनिया को चौंकाया। ऐसे में हर कोई रुमेश पथिरागे के बारे में जानने को बेहद इच्छुक हैं। क्या आपको पता है रुमेश पथिरागे का क्रिकेट से भी खास नाता है? बता दें, तेज हवाओं के बीच मुकाबला करते हुए, पथिरा...