कानपुर, मार्च 25 -- UP News: यूपी में चुनाव की दहलीज पर खड़े यूपी में नौ साल से काबिज भाजपा का मुकाबला करने को सपा की तैयारियां तेज हैं। बुधवार को सपा ने दस्यु सुंदरी रहीं फूलन देवी की बहन रुक्मिणी निषाद को प्रदेश महिला सभा का अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि वर्ष 1993 में मुलायम ने फूलन को रिहा करने का वादा कर जो मास्टर स्ट्रोक खेला था, अखिलेश उस मल्लाह वाले दांव को दोहराने की कोशिश में हैं। 1993 में सपा-बसपा गठबंधन था और मुलायम उस चुनाव में हर मल्लाह बहुल सीट पर मल्लाहों की बेटी फूलन को रिहा करने का वादा कर रहे थे। उस चुनाव में ज्यादातर मल्लाह बहुल सीटों पर गठबंधन जीता था। फूलन के जिले जालौन की तो चारों सीटें उरई, कोंच, माधोगढ़ और कालपी गठबंधन ने जीत ली थीं। 1994 में मुलायम ने वादा निभाते हुए फूलन को सपा से सांसद का चुनाव लड़ाया। वह 199...