जयपुर, अप्रैल 19 -- राजस्थान के करौली की एसडीएम काजल मीणा को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्हें अपने रीडर के जरिए 60000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। मीणा 2024 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं और एसटी कैटेगरी में टॉपर रही हैं। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 16 अप्रैल को काजल मीणा को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उनके खिलाफ मिली एक शिकायत के बाद मीणा प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध में शामिल पाई गईं। उन्हें कार्मिक विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में राजे के नाम से वायरल हुआ फेक लेटर, जानिए क्या है पूरा मामलाकाजल मीणा कौन हैं? पीटीआई की रिपोर्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.