नई दिल्ली, मई 22 -- Who Is Rajdipa Behura: दिल्ली हाईकोर्ट ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से जुड़े आपराधिक अवमानना मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपा बेहूरा को एमिकस क्यूरी यानी न्याय मित्र नियुक्त किया है। अदालत ने उन्हें इस संवेदनशील मामले में कानूनी सहायता और निष्पक्ष राय देने की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र दुग्गल की पीठ ने यह फैसला लिया।कौन हैं राजदीपा बेहूरा राजदीपा बेहूरा दिल्ली हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हें नवंबर 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया था। करीब साढ़े 3 साल बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 70 वकीलों को यह प्रतिष्ठित दर्जा प्रदान किया है, जिसमें राजदीपा बेहूरा का नाम भी शामिल था। बता दें कि सीनियर एडवोकेट का दर्जा किसी वकील को उसकी का...