नई दिल्ली, फरवरी 27 -- जिम्बाब्वे को भले ही भारत के खिलाफ हारकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा हो, मगर इस टूर्नामेंट में उनके सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने अपनी लाजवाब बैटिंग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 22 साल के इस युवा ब्रायन बेनेट का रिकॉर्ड देख उन्हें जिम्बाब्वे का 'विराट कोहली' कहा जा रहा है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ब्रायन बेनेट ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं। वहीं वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। यह भी पढ़ें- 2 टीम अंदर, 2 बाहर; सेमीफाइनल की रेस में भारत-पाकिस्तान समेत अब कौन-कौन? ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 97 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 59 गेंदों ...