नई दिल्ली, फरवरी 6 -- पप्पू देवी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बाघ जैसी आंखों वाली पप्पू देवी की फोटो करीब 20 साल बाद वायरल हो रही है। दिलचस्प बात यह है पप्पू देवी की बेटी की आंखें भी बिल्कुल मां पर ही गई हैं। अब लोग उसकी तस्वीरें देखकर भी हैरान हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर हिस्टोरिक पेज पर मां-बेटी की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। पप्पू देवी राजस्थान की हैं और उनकी बाघ जैसी आंखों वाली तस्वीर पुष्कर कैमल फेयर में ली गई थी। अपनी इन आंखों की बदौलत पप्पू देवी को बड़ी पहचान मिली और उनसे मिलने लोग आते रहे। पुष्कर मेले की तस्वीरपप्पू देवी की यह फोटो 20 साल से अधिक समय पूर्व पुष्कर मेले में ली गई थी। बाद में यह तस्वीर पोस्टकार्ड्स पर छपी और खूब बिकी। नतीजा यह हुआ कि पप्पू देवी भी खूब मशहूर हुईं। बाद के दिनों में लोग पुष्कर मेले में आते तो बिना नाम ...