लखनऊ, फरवरी 25 -- बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। उमाशंकर बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के इकलौते विधायक हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार विधायक उमाशंकर सिंह ने अपनी आय 36 लाख 69000 बताई है जबकि उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की उनसे ज्यादा आय है। शपथ पत्र में उमाशंकर की पत्नी के पास 74 लाख 08, 160 बताई गई है। विधायक उमाशंकर के पास 8,27,10414.16 और उनकी पत्नी के पास 9,78,49,879.38 की चल संपत्ति है । उनके पास एक पिस्टल, एक राइफल और एक रिपीटर गन भी है। उमशंकर और उनकी पत्नी के नाम कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि और वाणिज्यिक और आवासीय भवन भी है। यह भी पढ़ें- BSP के इकलौते MLA उमाशंकर सिंह पर ऐक्शन, लखनऊ से बलिया तक घर-दफ्तर प...