कौन हैं बंगाल में वो कांग्रेस के 2 उम्मीदवार, जो भाजपा की सुनामी में भी जीत गए?
कोलकाता, मई 4 -- Bengal Election Result, Congress Win 2 Seats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी देखने को मिली है। पार्टी डबल सेंचुरी बनाते हुए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। वहीं, 15 सालों से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 से कम सीटों पर सिमट रही है। भाजपा की सुनामी के बीच कांग्रेस के दो उम्मीदवारों को भी जीत मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार कांग्रेस को बंगाल में एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस में अधीर रंजन चौधरी नहीं, बल्कि दूसरे दो नेता हैं। कांग्रेस ने जिन दो सीटों पर जीत दर्ज की है, वह फरक्का और रानीनगर हैं। फरक्का से मोताब शेख को जीत मिली है। वह आठ हजार से ज्यादा मार्जिन से जीते हैं। उन्होंने भाजपा के सुनील चौधरी को हराया। सुनील को 54857 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.