कार्यालय संवाददाता, अगस्त 12 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी प्रो. दीपक धर को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डिराक मेडल के लिए चुना गया है। यह भौतिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इसकी घोषणा इटली में की गई। प्रो. धर ने वर्ष 1970 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की थी। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साथ ही उनके गृह जनपद प्रतापगढ़ का भी गौरव बढ़ा है। यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS प्राची सिंह? चर्चा में यूपी की लेडी सिंघम एसपी,UPSC में क्या थी रैंक यह भी पढ़ें- अहान ने फिर क्रैक किया UPSC CDS, बीते वर्ष SSB के दौरान हो गया था पिता का निधनकौन हैं प्रो. दीपक धर प्रो. दीपक धर का जन्म वर्ष 1951 में प्रतापगढ़ में हुआ था। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने विज्ञान के क्षेत्र में ...