नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के डेब्यू मैच में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इतिहास में ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पारी का पहला ओवर डालने आए 24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी दूसरी ही गेंद पर 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी को एक तेज गति की उछलती हुई गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरैल भी उनकी स्पीड को नहीं संभाल सके और आउट हो गए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक और बल्लेबाज लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस को भी बाउंड्री लाइन पर कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। यह भी पढ़ें- 2 मैचों से आप किसी का आकलन नहीं कर सक...