लखनऊ, जून 25 -- यूपी चुनाव 2027 और लोकसभा चुनाव 2029 के मद्देनजर यूपी बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। 46 पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, 19 मंत्री बनाए गए हैं। इस सूची में बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें यूपी बीजेपी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। आपको बता दें बीते महीने योगी 2.0 के दूसरे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। जिसमें कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल का नाम लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन आखिरी वक्त में उनका नाम काट दिया गया। उनकी जगह सुरेंद्र दिलेर का नाम राज्यपाल को सौंपी गई लिस्ट में दिया गया।योगी कैबिनेट में नहीं मिली थी जगह जिन नए 6 मंत्रियों ने शपथ ली है। उस...