नई दिल्ली, जुलाई 30 -- वामपंथी छात्र संगठन 'आइसा' की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा इन दिनों चर्चा में हैं। नेहा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर हैं। वह एक एक्टिविस्ट और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर 23 दिन तक भूख हड़ताल करने के बाद उन्हें देश भर में पहचान मिली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने लगातार शिक्षा में सुधार, छात्रों के अधिकारों और देश की उच्च शिक्षा प्रणाली में ज्यादा जवाबदेही की वकालत करती रही हैं। नेहा बोरा अभी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी अंडरग्रेजुएट पढ़ाई पूरी की और बाद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली से मास्टर डिग्री ह...