कौन हैं निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी, कांग्रेस को झटका देकर जिन्होंने झारखंड में जीत ली राज्यसभा सीट
रांची, जून 18 -- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम गुरुवार शाम को घोषित कर दिए गए। इन चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। इन चुनावों में बैजनाथ राम को 30, परिमल नाथवानी को 28 और प्रणव झा को 20 वोट मिले जबकि तीन वोट रद्द कर दिए गए। दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के होने से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। इस दौरान एक सीट पर तो झामुमो उम्मीदवार की जीत तय थी, लेकिन दूसरी सीट पर पेंच फंस गया था, और इसी सीट पर तय वोटों से तीन अतिरिक्त वोट पाकर नाथवानी ने जीत दर्ज कर ली। नाथवानी यूं तो गुजरात से ताल्लुक रखते हैं लेकिन वर्ष 2008 से 2020 के बीच झारखंड से दो बार राज्यसभा सदस्य रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.