ओट्टावा, जुलाई 21 -- सिंधु जल समझौते के लिए पाकिस्तान किस कदर बेकरार है, यह उसके ताजा कदम से समझ में आ रहा है। पाकिस्तान अब कनाडा से मदद मांग रहा है कि वह सिंधु जल संधि समझौता बहाल करा दे। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इसहाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से इस बारे में गुहार लगाई। अनीता आनंद दो दिनों की यात्रा पर पाकिस्तान गई हुई हैं। हालांकि इस मामले पर ना तो अनीता आनंद और ना ही कनाडा सरकार ने कोई प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने अप्रैल 2025 में सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत ने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह संधि निलंबित रहेगी।क्या है सिंधु जल संधि समझौता सिंधु जल संधि (1960) भारत और पाकिस्तान के...