नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। आपको बता दें कि यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई थी, जिन्होंने 2024 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी। बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए और बीते विधानसभा चुनावों में दिसपुर सीट से जीत हासिल की थी। देबाशीष शर्मा रिटायर डीसी हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। देबाशीष शर्मा ने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट ली थी। इसके बाद वे 8 सितंबर को गुवाहाटी में भाजपा दफ्तर में पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया था। आपको ब...