नई दिल्ली, मई 28 -- Haryana BJP President Dr. Archana Gupta: पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया है। वह मोहन लाल बडोली की जगह लेंगी। हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में 43 साल बाद कोई महिला नेता भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। डॉ. अर्चना गुप्ता अभी हरियाणा प्रदेश भाजपा की महामंत्री थी। इसके अलावा पानीपत जिले की बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष और पानीपल की बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।मनोहर लाल खट्टर की करीबी अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की करीबी मानी जाती हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। अर्चना गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट हैं और पानीपत में इनका हॉस्पिटल भी ह...