नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वां BRICS समिट रविवार को खत्म हो गया। भारत ने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इस समिट में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई देशों के नेता शामिल हुए। वहीं BRICS समिट 2026 के दौरान जाहरा पेजेश्कियन की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जाहरा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की बेटी हैं। ब्रिक्स समिट में जाहरा, अपने पिता और पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली के दौरे पर आई थीं। शनिवार को जहरा पेजेशकियन ने दिल्ली के राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में लगाए गए BRICS बाजार का दौरा किया। यहां BRICS के सदस्य और साझेदार देशों की पारंपरिक चीजों को प्रदर्शित किया गया था। जहरा ने बाजार में लगे अलग-अलग स्टॉल द...