नई दिल्ली, जून 5 -- कर्नाटक में हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। सिद्धारमैया को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी और मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार ने कार्यभार संभालना। इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इस बड़े उलटफेर के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल से नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों में छह बार के विधायक केजे जॉर्ज की स्थिति सबसे मजबूत और सुरक्षित मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार जॉर्ज का कद राज्य में सत्ता की कमान बदलने के बाद और ज्यादा बढ़ गया है। कांग्रेस में गांधी परिवार के बेहद वफादार माने जाने वाले केजे जॉर्ज ने संकट के दौरान पार्टी के लिए एक मुख्य शांति दूत की भूमिका निभाई थी। सूत्रों के अनुसार, जब ...