नई दिल्ली, मई 10 -- तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद विजय थलापति और उनके साथ नौ मंत्रियों ने पद और गरिमा की शपथ ले ली है। विजय के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में सबसे खास नाम केजी अरुणराज का नजर आया, जो पहले एक डॉक्टर और सिविल सेवक रह चुके हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने तिरुचेंगोडु विधानसभा सीट से ऐतिहासिक 28 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। केजी अरुण राजू पहले एक डॉक्टर की भूमिका में काम करते रहे। इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा पास करके वह भारतीय आयकर विभाग के लिए चुने गए। यहां पर उन्होंने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार में काम किया। इसके बाद स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। पिछले साल जून में जब टीवीके चुनावी अभियान में जुटी हुई थी, उसी वक्त अरुणराजू को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।...