कौन हैं कांग्रेस सांसद? JNU ने नौकरी से निकाला, नंबर बढ़ाने के बदले यौन उत्पीड़न के आरोप
नई दिल्ली।, अक्टूबर 9 -- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नौकरी से निकाल दिया है। नौ अक्टूबर को जारी एक आदेश के मुताबिक, JNU की इंटरनल कमिटी ने जांच की और कड़ी सजा की सिफारिश की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस आदेश पर जेएनयू की कुलपित शांतिश्री डी पंडित के हस्ताक्षर हैं। इससे पहले पिछले महीने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया था और 11 लड़कियों की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन छात्राओं ने आरोप लगाए कि प्रोफेसर अंगोमचा ने परीक्षा में नंबर बढ़ाने के बदले में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। एबीवीपी का कहना था कि ये शिकायतें लगभग चार महीने पहले इंटरनल कमिटी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.