नई दिल्ली, मार्च 5 -- लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया। इस बात की जानकारी गुरुवार रात को राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई। वहीं अबतक हिमाचल प्रदेश का गवर्नर पद संभाल रहे शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर और उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया था। गुप्ता ने पिछले साल 18 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। वे करीब साढ़े सात महीने तक इस पद पर रहे और अब उन्हें हिमाचल प्रदेश के गवर्नर की जिम्मेदारी दी गई है। खबर अपडेट हो रही है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...