कौन हैं आशु मलिक, टिकट के जरिए सपा ने एक तीर से मारे कई निशाने, इमरान मसूद से हुई थी भिड़ंत
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। सबसे ज्यादा चर्चा सूची में शामिल सहारनपुर देहात से टिकट पाने वाले आशु मलिक की हो रही है। आशु मलिक मौजूदा विधायक भी हैं। आशु को टिकट देकर सपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। सपा ने आशु को टिकट के जरिए कांग्रेस के बड़बोले नेता और गठबंधन में सीटें फाइनल करने वाली कमेटी में शामिल इमरान मसूद को बड़ा संदेश दे दिया है। सपा के घोषित पांच प्रत्याशियों में दो उसी सहारनपुर से हैं जहां से इमरान मसूद सांसद हैं। आशु पिछले दिनों सांसद इमरान मसूद से दिशा की बैठक में भिड़ंत के बाद चर्चा में भी आए थे। आशु मलिक और इमरान मसूद का छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। अखिलेश यादव ने आशु मलिक को टिकट देकर न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने मुस्लिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.