नई दिल्ली, जुलाई 29 -- राज्यसभा में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब विपक्ष ने CPIM की नेता आइशी घोष को गिरफ्तार करने की कोशिश का मुद्दा सदन में उठाया। इसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। CPI-M सांसद जॉन ब्रिटास ने सबसे पहले इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया, जिसके बाद कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दलों के सांसदों ने भी इस पर उनका समर्थन किया। जॉन ब्रिटास ने X पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आज राज्यसभा में दिल्ली पुलिस की तरफ से AKG भवन (CPI-M हेडक्वार्टर) में घुसकर पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और SFI नेता आइशी घोष को गिरफ्तार करने की कथित कोशिश का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया।" उन्होंने आगे लिखा, "सदन में इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग भी की गई। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर एकजुट हो...