नई दिल्ली, मार्च 1 -- इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रील लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल अब ईरान के सबसे ताकतवर पद को लेकर खड़ा हो गया था। अब कुछ हद तक इसका जवाब मिल गया है। खामेनेई के करीबी माने जाने वाले अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान की अंतरिम नेतृत्व परिषद (इंटरिम लीडरशिप काउंसिल) में फकीह (धार्मिक विधिवेत्ता) सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। यह परिषद तब तक सर्वोच्च नेता की जिम्मेदारियां निभाएगी, जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली स्थायी उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं कर लेती। ईरान की एक्सपेडिएंशी डिसर्नमेंट काउंसिल के प्रवक्ता मोहसिन देहनवी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा कि अलीरेजा को फकीही के पद के लिए चुना गया है। अब अराफी ईरान के राष्ट्रपति पजशिकयान, मुख्य न्यायाधीश मोहसिन इजेई के साथ मिलकर मुख्य मुद्द...