शिमला, मार्च 5 -- अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार प्रतिभा सिंह से लेकर आनंद शर्मा तक कई दिग्गजों को दरकिनार करते हुए उन्हें तरजीह दी है। युवा नेता के नाम के ऐलान से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। तमाम राजनीतिक पंडित हैरान रहे गए जो पिछले कई दिनों से कई दिग्गज नेताओं को रेस में आगे बता रहे थे। लेकिन अनुराग छुपे रुस्तम साबित हुए। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला अध्यक्ष हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। वह जमीनी स्तर पर पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। 1995 से ही कांग्रेस के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करते आए हैं,जिनका संभवत: उन्हें इनाम दिया गया है। छात्र नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी से जुड़े अनुराग शर्मा राजनीतिक पृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.