नई दिल्ली, अगस्त 20 -- प्रोटीन सोर्स के लिए जैसे ही दूध का ख्याल आता है तो सबसे पहले गाय का दूध ही सबको याद आता है। एक गिलास दूध पीने से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाएगा। लेकिन प्रोटीन के लिए केवल यहीं दूध एकमात्र सोर्स नहीं है और भी कई तरह के दूध की वैराइटी है जिसमे गाय के दूध से ज्यादा या बराबर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। यहीं नहीं इन दूध में प्लांट बेस्ड सोर्स से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। चलिए जानें दूध की एक दो नहीं पूरी 7 वैराइटी और किसमे सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है।भेड़ का दूध सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है, भेड़ के दूध में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। 100 मिली दूध में करीब 5-6 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। यहीं नहीं प्रोटीन के साथ भेड़ के दूध में फैट और दूसरे न्यूट्रिएंट्स भी ज्यादा होते हैं और य...