नई दिल्ली, मई 20 -- राजस्थान में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर पिछले एक महीने से चल रही चुनावी प्रक्रिया बुधवार शाम 5 बजे थम गई। प्रदेश अध्यक्ष समेत जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चल रहे इस चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई। अब चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए 21 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बाद 21 अप्रैल से उम्मीदवारों को सदस्यता अभियान चलाने के लिए एक महीने का समय दिया गया। इसी सदस्यता अभियान के जरिए जुड़े सदस्यों ने संगठन के पदों के लिए मतदान किया।34 लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े यूथ कांग्रेस चुनाव में इस बार सदस्यता अभियान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार शाम 5 बजे तक कुल 34 लाख 33 हजार 12 सदस्यों का पंजीकर...