काठमांडू, फरवरी 27 -- Nepal Parliamentary Election: पड़ोसी देश नेपाल में पांच मार्च को होने वाले राष्ट्रव्यापी चुनावों मेंसप्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे तीन प्रमुख उम्मीदवारों में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह, नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली शामिल हैं। यह चुनाव पिछले साल हुए 'जेन जेड' के विरोध प्रदर्शन के कारण के. पी. शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद हो रहा है। चुनाव में विजयी होने वाला उम्मीदवार देश का 16वां प्रधानमंत्री बनेगा, जो 2008 में राजशाही की समाप्ति के बाद से जारी राजनीतिक अस्थिरता को रेखांकित करता है। पिछले साल नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों ने देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर युवाओं की हताशा को उजागर किया था, जहां लगभग 20 फीसदी युवा बेरोजगार ...