नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- Netanyahu Israel Update: इजरायल में प्रधानमंत्री पद के लिए चल रही कवायद में नया पेंच फंस गया है। गादी आइजेनकोट और बेंजामिन नेतन्याहू दोनों की पार्टियां रविवार को एकता गठबंधन की संभावना पर चर्चा करने के लिए आमने सामने बैठीं। लेकिन चार घंटे की चर्चा के बाद भी कोई खास बात बन नहीं पाई। दोनों ही दल अपनी बातों पर अड़े रहे। चार घंटे की बैठक के खात्मे के बाद दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें एक और बैठक करने का जिक्र किया गया है। लिकुड और याशार पार्टी की तरफ से जारी संयुक्त बयान में आज की बैठक के बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, दोनों ही दलों ने इस बात पर जोर दिया कि आगे भी इस तरीके की बैठक आयोजित की जाएगी। लेकिन यह कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।प्रधानमंत्री पद को लेकर को...