कौन पकड़ेगा बंदर? वन विभाग और नगर निगम झाड़ रहे पल्ला, शासन के आदेश के इंतजार में अटकी धरपकड़
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 7 -- UP News: प्रयागराज के कई मोहल्लों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदरों के झुंड घरों की छतों और गलियों में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। जार्जटाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास कई परिवार चार साल से बंदरों का आतंक झेल रहे हैं। नगर निगम परिसर में भी अक्सर बंदरों का हमला होता रहता है। लेकिन धरपकड़ की जगह वन विभाग और नगर निगम अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बंदरों के आतंक की शिकायत नगर निगम में पहुंचती है। इनको पकड़ने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन धरपकड़ नहीं होती। राजरूपुर के साईं अपार्टमेंट के आसपास बंदरों का झुंड इंटरनेट का केबल तोड़ दे रहे हैं। सड़कों के बीच बैठने से आवागमन बाधित हो जाता है। ये घरों में घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जाने के साथ सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लोगों को बंदरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.