नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- योगेश जोशी, चम्पावत देश के लिए शहीद होने वाले रामदत्त चौबे की कहानी 80 साल बाद सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में सुंई निवासी शहीद रामदत्त चौबे ने द्वितीय विश्व युद्ध में शहादत दी थी। वर्ष 1945 में कुमाऊं रेजीमेंट ने शहादत का दर्जा दिया था। उनका नाम म्यांमार म्यांमार के रंगून मैमोरियल दीवार में भी दर्ज है। अब परिजनों की खोजबीन के बाद सेना ने शहादत के दस्तावेज दिए हैं। चंपावत के लोहाघाट के सुंई गांव निवासी वीर नायक रामदत्त चौबे की शहादत की गाथा 80 साल बाद इतिहास के पन्नों से बाहर निकली है। शहीद के भतीजे खिलानंद चौबे ने बताया कि रामदत्त चौबे पुत्र भवानी दत्त चौबे 16 अप्रैल 1943 को 17 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान म्यांमार में दुश्मनों से लोहा लेते हुए एक मार्च 1945 को श...