नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत के दुर्गम और सुदूर गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने वाले गिरीश भारद्वाज का मंगलवार को कर्नाटक में निधन हो गया। खुद के दम पर 300 स ज्यादा पुल बनवाने वाले गिरीश भारद्वाज 'ब्रिज मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर थे और समाज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, हार्ट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से उन्हें कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 76 वर्ष के थे। गिरीश भारद्वाज का जन्म कर्नाटक में हुआ था। 1973 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद, वे चाहते तो किसी बड़े शहर में जाकर मोटी सैलरी वाली नौकरी कर सकते थे। लेकिन उन्होंने अपने ग्रामीण परिवेश में ही रहने का फैसला किया। उन्ह...