कौन थे फैजुल्लाह? जिनकी मौत की जांच को 2 साल बाद रेल पटरी पर उतरी यूपी पुलिस; कराया रिक्रिएशन
हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बुधवार को पुलिस ने रेल पटरियों पर उतरकर 2 साल पहले हुई एक संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की। इस मामले में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने एक बार फिर जांच-पड़ताल शुरू की है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मानव आकार की डमी रखकर घटना का रिक्रिएशन कराया। टीम ने डमी को अलग-अलग स्थितियों में रखकर यह परखने का प्रयास किया कि उस शख्स के शरीर पर आई गंभीर चोटें किन परिस्थितियों में संभव थीं। इस मर्डर केस की जांच में देरी को लेकर हाई कोर्ट में चल रही अवमानना कार्रवाई के बीच हुई इस जांच के बाद मामले में फिर हलचल बढ़ गई है। घटना, महराजगंज के घुघली क्षेत्र के पौहरिया की है। यहां के रहने वाले फैजुल्लाह की संदिग्ध मौत की 2 साल पहले हुई थी। मौत को लेकर कई सवाल उठे थे जिनका जवाब आज तक नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.