नई दिल्ली, मई 7 -- Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath shot dead: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद बुधवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी रहे चंद्रनाथ रथ को देर रात गोलियों से भून दिया। भाजपा ने इस हत्या के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके बाद राज्य में हिंसा और भड़कने के आशंका है। इससे पहले पुलिस ने बताया कि उत्तर 24-परगना के मध्यमग्राम के पास अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रोकी और गोलियां चला दीं। हमला तब हुआ जब वे मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके से गुजरते हुए अपने घर लौट रहे थे। मध्यमग्राम कोलकाता से लगभग 22 किलोमीटर दूर है। स्थानीय सूत्रों के मुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.