नई दिल्ली, अगस्त 26 -- हरियाणवी एक्टर और सिंगर अंकित बालियान की बुधवार शाम यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शाम के करीब 7 बजे हुई। कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अंकित की मौत की खबर वायरल होने के बाद लोग इंटरनेट पर उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। बता दें कि भले ही अंकित को अभी नेशनल फेम नहीं मिला था, लेकिन वह हरियाणी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम थे। अंकित बहुत लोकप्रिय सिंगर, एक्टर और कॉन्टेंट क्रिएटर थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के निवासी थे।कौन हैं सिंगर अंकित बालियान? अंकित ने अपने देसी अंदाज, ग्रामीण संस्कृति और युवाओं को अट्रैक्ट करने वाले गानों से बहुत ही कम वक्त में बड़ी पहचान बना ली थी। अंकित को बचपन से ही म्यूजिक और आर्ट का शौक था। लेकिन...